'मंत्र पढ़ने वाले मुंह से किया घिनौना काम', आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला
FIR against Shankaracharya: प्रयागराज कोर्ट के आदेश के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आश्रम के भीतर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण, अनैतिक गतिविधियों और फाइव स्टार विलासिता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. जानें पूरा मामला, कोर्ट आदेश, एफआईआर अपडेट और आरोपों पर विस्तृत रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwaranand Saraswati FIR Controversy
'जो लोग खुद को धर्म का स्तंभ बताते हैं, वे असल में अपराध के स्तंभ बन चुके हैं.' यह तीखा हमला आशुतोष ब्रह्मचारी ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर किया है. आशुतोष महाराज की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रयागराज कोर्ट ने शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है. इस आदेश के बाद आशुतोष महाराज ने मीडिया के सामने आश्रम के भीतर होने वाले उन काले कारनामों का जिक्र किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग है.