Bihar Weather Today: बिहार में बदल रहा मौसम! सुबह हल्की ठंड, दिन में तेज धूप के बीच मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट
Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम अब तेजी से बदल रहा है. सुबह की हल्की सिहरन के बाद दिन में चटख धूप और शुष्क मौसम बना हुआ है. मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना से इनकार किया है, जबकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. पूरा अपडेट जानिए.

Bihar Weather Update:बिहार में मौसम का मिजाज अब धीरे धीरे बदलने लगा है. यहां अब कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के साथ ही सुनहरी धूप का अहसास होने लगा है. फरवरी के इस अंतिम सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम की हल्की सिहरन को छोड़ दें तो दिन के समय मौसम काफी सुहावना और शुष्क बना हुआ है. माैसम विभाग ने अनुसार राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है.
23 फरवरी को कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 23 फरवरी को बिहार के सभी 38 जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज से लेकर दक्षिण बिहार के पटना, गया और भागलपुर तक कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने आज के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है, जिसका अर्थ है कि राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखी जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा.

बिहार में तापमान की बात करे तो यहां अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी भी बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दर्शाता है कि रात और सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड का असर बरकरार है.
यह भी पढ़ें...

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं. 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और वैशाली जैसे जिलों के साथ-साथ उत्तर-पूर्व बिहार के पूर्णिया, कटिहार और अररिया में भी मौसम साफ रहेगा. धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर ने तेजस्वी यादव को बताया 'दुर्योधन' तो भड़के खेसारी लाल यादव, दी मर्यादा में रहने की सख्त नसीहत










