पिता दशरथ मांझी ने पहाड़ काटकर बनाया था रास्ता, बेटे भागीरथ को Rahul Gandhi कांग्रेस में खींच लाए

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी ने अब एक्शन दिखाना शुरू किया है. दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर भागीरथ मांझी कौन हैं और उन्होंने कांग्रेस का दामन क्यों थामा.

ADVERTISEMENT

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.
बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.
Google CTA

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस पार्टी ने अब एक्शन दिखाना शुरू किया है. दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर भागीरथ मांझी कौन हैं और उन्होंने कांग्रेस का दामन क्यों थामा. पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले माउंटेन मैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के बेटे ने जेडीयू छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया. इसके जरिए कांग्रेस पार्टी भी महादलित समाज और खासकर मांझी समाज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है.