PM मोदी या राहुल गांधी...किसका जलवा ? 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे में NDA या INDIA किसको बहुमत, देखें

Mood of the Nation Survey August 2025: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला NDA अगर आज चुनाव हो तो 324 सीटों के साथ बहुमत में, INDIA गठबंधन को 208 सीटें. भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस और क्षेत्रीय दल बने चुनौती.

ADVERTISEMENT

Mood of the Nation Survey, MOTN survey, NDA majority 2025, India alliance challenge, BJP seats survey, Congress performance 2025, मूड ऑफ द नेशन सर्वे
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

2024 के लोकसभा चुनाव ने भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल दी थी. 400 सीटों का दावा करने वाली भाजपा को महज़ 240 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधारते हुए 99 सीटें हासिल कर लीं. INDIA गठबंधन ने भाजपा को बहुमत से दूर जरूर किया, लेकिन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार जैसे सहयोगियों के सहारे एनडीए सरकार बनाने में कामयाब रही. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.