हरियाणा में कांग्रेस मजबूत तो जम्मू-कश्मीर में हो सकता है बड़ा खेल! वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- विपक्ष की स्थिति...

Saptahik Sabha: हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन इस बार की स्थिति अलग है. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने तर्क दिया कि 10 साल की सरकार के बाद एंटी-इनकम्बेंसी (सरकार-विरोधी लहर) का असर दिखने लगा है

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Saptahik Sabha: लोकसभा चुनाव के बाद देश में पहली बार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं. ये चुनाव देश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. हरियाणा में एक चरण में और जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होंगे. अब तक जम्मू-कश्मीर में दो चरणों का मतदान हो चुका है, जबकि अंतिम चरण बाकी है. इन चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. इन चुनाव को लेकर Tak कल्सटर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने इंडिया टुडे के कंसलटिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से खास बातचीत की है. न्यूज तक के खास शो साप्ताहिक सभा में दोनों ने मिलकर चुनाव को लेकर खास विश्लेषण किया है.