प्रज्वल रेवन्ना का मेडिकल टेस्ट के बाद अब पोटेंसी टेस्ट करवाने की तैयारी में SIT, जानिए क्या होता है ये?
जानकारी के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम रेवन्ना का ऑडियो सैंपल भी लेगी, जिससे पता लगाया जा सके कि वायरल सेक्स वीडियो में आ रही आवाज प्रज्वल की है या नहीं.
ADVERTISEMENT

Prajwal Revanna Case: यौन शोषण और सेक्स स्कैंडल के आरोपी हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार यानी आज कोर्ट में पेश किया गया. जानकारी ये भी है कि, केस की जांच करने वाली कर्नाटक पुलिस की स्पेशल टीम(SIT) कोर्ट से प्रज्वल रेवन्ना की 14 दिनों की कस्टडी की मांग कर सकती है. हालांकि कोर्ट अमूमन सात से 10 दिनों की कस्टडी ही देता है. सूत्रों की मानें तो SIT प्रज्वल रेवन्ना का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है. इससे पहले जेडीएस से निष्कासित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मेडिकल जांच के लिए बेंगलुरु के बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल टेस्ट के बाद उसे सिटी सिविल कोर्ट में पेश किया गया.