बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर हमला, सूरजभान सिंह के करीबी पर लगा आरोप, जानें पूरा मामला

Mokama Latest News: मोकामा में जदयू विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला हुआ है जिसके बाद घायल युवक को पटना रेफर किया गया. पीड़ित पक्ष ने सूरजभान सिंह के करीबी पर आरोप लगाया है और इस हमले को चुनावी रंजिश बताया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.

Mokama Latest News
Mokama Latest News
social share
google news

छोटे सरकार के नाम से मशहूर जदयू विधायक अनंत सिंह के विधानसभा क्षेत्र मोकामा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर हमला हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. इस हमले में घायल व्यक्ति के भाई ने सूरजभान सिंह के करीबी पर हमले का आरोप लगाया है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. 

हत्या की नीयत से हमला

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक बाजार NH 31 से सामने आई है. यहां मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक सुबीर सिंह के साथ मारपीट की गई है और हत्या के नीयत से उसका गला भी दबाया गया. घटना के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. फिलहाल घायल युवक की डॉक्टर देखरेख किया जा रहा है.

'विधानसभा चुनाव की रंजिश के कारण हमला'

इस पूरे मामले को लेकर घायल सुबीर के भाई अमित कुमार ने मीडिया से बातचीत की है. अमित ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे विधानसभा चुनाव के दौरान हुई रंजिश है. उनके मुताबिक दुलारचंद यादव की हत्या में उन लोगों का कोई हाथ नहीं था फिर भी उनके तीन भाइयों को नामजद किया गया था. अमित ने आगे बताया कि जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल के लिए निकला. इस दौरान मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है और मेरी गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें...

सूरजभान सिंह के करीबी पर लगाया आरोप

अमित ने साफ तौर पर कहा है कि यह हमला सूरजभान सिंह के छोटे भाई कन्हैया सिंह और उनके बहनोई खन्ना जी ने किया है. उन्होंने आगे कहा है कि खन्ना जी के पास बहुत पैसा है और इसी वजह से वो अपना धाक दिखाते है. अमित के मुताबिक वे लोग घटना को अंजाम देकर भागने की फिराक में है.

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं बताया जा रहा है कि जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. नवनीत कुमार ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: विधानसभा में छोटे सरकार अनंत सिंह को देखते ही भाई वीरेंद्र ने ये क्या कर दिया! सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही ये वीडियो

    follow on google news