नोएडा में तेज रफ्तार 'थार' का कहर, ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर में 4 गंभीर रूप से घायल

Noida accident news: नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल. पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पढ़ें पूरी अपडेट.

Noida accident news
Noida accident news
social share
google news

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको थार गाड़ी के रिल्स और फोटोज देखने को मिल ही जाते होंगे, जिसपर बैठकर लोग स्टंटबाजी करते हुए दिखते है. लेकिन कई बार यहीं तेज रफ्तार जानलेवा भी बन जाता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है. नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार थार ने कहर ढहा दिया है और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.

खून से लथपथ हुई सड़क

यह मामला सेक्टर 49 थाना क्षेत्र से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक  तेज रफ्तार थार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी है, जिससे की तीन लोग गंभीर रूप  से घायल हो गए है. घटना के बाद ही सड़क पर कोहराम मचा हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने कंट्रोल में लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्रयाग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. 

पुलिस ने कब्जे में लिया थार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थार चालक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. वहीं हादसे में जो लोग घायल हुए है उनमें राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश के रूप में हुई है. 

यह भी पढ़ें...

थार से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें: सुबह रनिंग करने निकली झुंझुनूं की अनाया को तेज रफ्तार THAR ने कुचला, 31 जनवरी को था एयरफोर्स का फिजिकल टेस्ट

    follow on google news