एक वक्त में थे इंदिरा के सिक्योरिटी इंचार्ज, अब बनेंगे मिजोरम के CM! कहानी लालदुहोमा की
मिजोरम में सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को बहुमत से अधिक सीटें मिल चुकी हैं. मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में अब तक ZPM 27 और MNF 10 सीटें जीत चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली है.
ADVERTISEMENT

लालदुहोमा बन सकते हैं मिजोरम के मुख्यमंत्री, zpm को मिली सबसे ज्यादा सीटें
Who is Lalduhoma: पांच राज्यों के चुनावों में से चार राज्यों के नतीजे 3 नवंबर को आ गए हैं. आज मिजोरम को लेकर चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं. मिजोरम में सत्तारूढ़ दल मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को बहुमत से अधिक सीटें मिल चुकी हैं. मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में अब तक ZPM 27 और MNF 10 सीटें जीत चुकी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिली है. ZPM के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी लालदुहोमा के मुख्यमंत्री बनने चर्चा है. आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं लालदुहोमा और ZPM की क्या है कहानी.
