Alwar: जेल में सिखाया जा रहा फास्ट फूड तैयार करना तो कोई कर रहा है बीए-एमए...सामने आई कैदियों के ये तस्वीर
अपराध करने के बाद जेल में बंदियों की जिंदगी बदल जाती है. अपराध के पीछे वजह चाहे जो हो, लेकिन पुलिस प्रशासन कोशिश करता है कि अपनी सजा पूरी करने के बाद कैदी मुख्यधारा में आए.
ADVERTISEMENT

अपराध करने के बाद जेल में बंदियों की जिंदगी बदल जाती है. अपराध के पीछे वजह चाहे जो हो, लेकिन पुलिस प्रशासन कोशिश करता है कि अपनी सजा पूरी करने के बाद कैदी मुख्यधारा में आए. इसके लिए कई बार कैदियों को अलग-अलग काम से भी जोड़ा जाता है. जिसमें जेल के भीतर कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल होते हैं. ऐसा ही कुछ खास देखने को मिल रहा है अलवर सेंट्रल जेल में. जहां कैदी चाऊमीन, बर्गर और छोले भटूरे जैसे फास्ट फूड तैयार कर रहे हैं तो वहीं, कई बंदी बीए, एमए और डिप्लोमा जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं. दरअसल, जेल प्रशासन की ओर से विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. ताकि कैदी आत्मनिर्भर बन सके और जेल की सजा पूरी होने के बाद जीवन यापन कर सकें.