जिस कमरे में भाई करता था पढ़ाई वहीं मिली मौसेरी बहन की खून से लथपथ लाश, फिर भाई ने... जोधपुर से आई खौफनाक कहानी

Jodhpur Double Murder: जोधपुर की यूआईटी कॉलोनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन की गैंती से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है. जानिए इस डबल डेथ केस की पूरी कहानी और अब तक की जांच में क्या सामने आया.

ADVERTISEMENT

Jodhpur murder case
Jodhpur murder case
Google CTA

राजस्थान के जोधपुर शहर की यूआईटी कॉलोनी (UIT Colony) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मौसेरी बहन की गैंती (एक तरह का औजार) से वार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. इस घटना ने न केवल पुलिस बल्कि पूरे इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है। रिश्ते के भाई-बहन की एक ही रात में इस तरह मौत होने से कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं.