'कर्नल साहब ने हाथ पकड़कर टिकट दिलाया, उन्होंने ही साथ छोड़ दिया', देवली-उनियारा हार पर फूटा विजय बैंसला का दर्द

सवाई माधोपुर के एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता विजय बैंसला ने पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर पर चुनाव में साथ न देने का आरोप लगाया. बैंसला ने कहा कि टिकट मिलने पर राजेंद्र ने फोन बंद कर लिया था.

ADVERTISEMENT

vijay bainsla
vijay bainsla
google news

Deoli-Uniara Election: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गुर्जर नेताओं के बीच की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. सवाई माधोपुर के राठौद गांव में आयोजित 'बगड़ावत संगम महोत्सव' के दौरान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष और बीजेपी नेता विजय बैंसला ने अपनी ही पार्टी के विधायक राजेंद्र गुर्जर पर तीखा हमला बोला. बैंसला ने सार्वजनिक मंच से आरोप लगाया कि जब पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, तो राजेंद्र गुर्जर ने सहयोग करने के बजाय दूरी बना ली.