राजस्थान के इन टाइगर रिजर्व में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी! ये है पूरा प्लान

Rajasthan News: मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला की अध्यक्षता में कोटा-बूंदी से जुड़े वन संबंधी मामलों पर बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में जल्द ही एक-एक बाघिन छोड़ी जाएगी. अब […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा अध्यक्ष और कोटा से सांसद ओम बिरला की अध्यक्षता में कोटा-बूंदी से जुड़े वन संबंधी मामलों पर बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मुकुंदरा और रामगढ़ टाइगर रिजर्व में जल्द ही एक-एक बाघिन छोड़ी जाएगी. अब इन टाइगर रिजर्व में जल्द ही जंगल सफारी के भी शुरू होने की संभावना है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुकुंदरा और रामगढ़ में एक-एक बाघिन छोड़ी जाएगी. इसके अलावा राजस्थान में पहली बार गौर के रिलीज के साथ-साथ वाइल्ड डॉग्स और कई अन्य पशु भी छोड़े जाएंगे. मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में कई और वन्यजीवों के छोड़े जाने पर भी बैठक में चर्चा हुई.

गौरतलब है कि दोनों टाइगर रिजर्व के विकास के लिए केंद्र सरकार से 8 करोड़ रुपये मिलेंगे. रिजर्व में सफारी के भी जल्द प्रारंभ होने की संभावना है. मानकों के अनुरूप जिप्सी नहीं मिलने से पहले मामला अटक गया था लेकिन अब प्रदेश से फिट जिप्सी का प्रस्ताव आने पर एनटीसीए स्वीकृति देगा. ओम बिड़ला की अध्यक्षता वाली बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा केंद्र और राजस्थान के वन विभाग और एनटीसीए के अधिकारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: किसानों के लिए काम की खबर, इस तारीख से MSP पर खरीदी जाएगी फसलें