कप सिरप मामले पर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री बोले- दवा से मौत नहीं, अन्य बीमारियों से गई बच्चों की जान
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दावा किया है कि बच्चों की मौतें कफ सिरप से नहीं, बल्कि अन्य बीमारियों (जैसे मस्तिष्क ज्वर) के कारण हुई हैं. उन्होंने कहा कि सिरप की जांच में वह सही पाया गया है.
ADVERTISEMENT

rajasthan cough syrup deaths
Jodhpur: राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के आरोपों पर विराम लगाते हुए चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बड़ा बयान दिया है. शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि बच्चों की मौतें खांसी की दवाई पीने से नहीं हुई हैं, बल्कि वे अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि विभाग द्वारा जांच में कफ सिरप सही पाया गया है.
