राजस्थान में सर्दी की विदाई! बाड़मेर में पारा 33 पार, जानें आपके शहर का हाल
Rajasthan Weather: राजस्थान में अब ठंड का असर कम होने लगा है और गर्मी ने दस्तक दे दी है. अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिलहाल बाड़मेर सबसे गर्म और फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे होने वाले हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा और आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. 23 और 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में थोड़े बादल जरूर देखे जा सकते हैं लेकिन मौसम मुख्य रूप से सूखा ही बना रहेगा.
तापमान में होगी बढ़ोतरी
प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में सर्दी से और राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटों के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जबकि फतेहपुर में रातें अब भी सबसे ठंडी हैं.
प्रमुख जिलों का तापमान
- बाड़मेर: अधिकतम 33.6, न्यूनतम 17.2
- फतेहपुर: अधिकतम 30.0, न्यूनतम 8.9
- जयपुर: अधिकतम 28.3, न्यूनतम 15.4
- जोधपुर: अधिकतम 31.3, न्यूनतम 15.4
- बीकानेर: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 16.4
- जैसलमेर: अधिकतम 31.5, न्यूनतम 16.0
- अजमेर: अधिकतम 28.3, न्यूनतम 14.8
- कोटा: अधिकतम 28.8, न्यूनतम 16.2
- चूरू: अधिकतम 30.4, न्यूनतम 12.7
- श्रीगंगानगर: अधिकतम 29.4, न्यूनतम 13.1
- पिलानी: अधिकतम 29.9, न्यूनतम 12.5
- सीकर: अधिकतम 27.2, न्यूनतम 11.5
- उदयपुर (डबोक): अधिकतम 29.2, न्यूनतम 15.0
- माउंट आबू: अधिकतम 23.3, न्यूनतम 9.4
- भीलवाड़ा: अधिकतम 29.4, न्यूनतम 15.7
- चित्तौड़गढ़: अधिकतम 31.2, न्यूनतम 16.0
- जालौर: अधिकतम 31.7, न्यूनतम 13.5
आने वाले दिनों का हाल
फरवरी के अंतिम दिनों (22 से 28 फरवरी) तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है . किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई चेतावनी (Yellow, Orange या Red Alert) जारी नहीं की गई है, जिसका मतलब है कि मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा.










