Rajasthan Weather Update: 30°C के पार जाएगा पारा! राजस्थान में फरवरी की गर्माहट शुरू, कहीं प्लान बनाने से पहले जान ले अपने इलाके के मौसम का हाल
Rajasthan Weather Update: 22 फरवरी 2026 को राजस्थान में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है, दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30°C के आसपास या उससे ऊपर जा सकता है. सुबह-शाम हल्की ठंडक रहेगी लेकिन कुल मिलाकर सर्दी कमजोर पड़ती नजर आएगी.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान (Rajasthan) के मौसम का मिजाज इस फरवरी महीने में बिल्कुल बदलते हुए दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे सर्दी धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है दिन में तापमान बढ़ने लगा है और सूरज की धूप पहले से ज्यादा महसूस होने लगी है. फिलहाल मौसम विभाग ने 22 फरवरी 2026 के लिए साफ और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है यानी बारिश या कहीं भारी बादल आने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं.
राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान एक बार फिर से 30°C या उससे ऊपर पहुंच गया है, खासकर पश्चिमी हिस्सों में जैसे बाड़मेर, जोधपुर, जालौर आदि में धूप तेज रहने का असर दिख रहा है. वहीं राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में भी धूप के कारण हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है. सुबह-सुबह ठंडक बरकरार तो रहती है, लेकिन दिन के वक्त का मौसम अब मिलाजुला सुहावना ही दिखाई देता है.
दिन में गर्मी- रात में ठंडक
वैसे तो राजस्थान में सर्दी का सिलसिला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन 22 फरवरी तक तापमान निरंतर बढ़ रहा है. दिन के दौरान साफ आसमान और तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव होगा. दिन का तापमान कई शहरों में 30°C के पार भी जा सकता है, जिससे सर्दी का असर कम दिखेगा. वहीं रात में अधिकतम तापमान भी 10°C से ऊपर दर्ज हो रहा है, जिससे रात को भी पहले जैसी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगा.
यह भी पढ़ें...
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम बड़ी तेजी से शुष्क और साफ रहने वाला है. हवा में नमी कम रहने से धूप अच्छी तरह चुभेगी और लोगों को दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. बारिश या बौछार की संभावना फिलहाल बहुत कम है, और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहने के संकेत भी मिल रहे हैं.
जनता के लिए मौसम का असर
22 फरवरी का मौसम यात्रा के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. सुबह और शाम थोड़ी ठंडक रहेगी, लेकिन दिन में धूप का मजा उठाया जा सकता है. घर से निकलते वक्त हल्का जैकेट पर्याप्त रहेगा.
ये भी पढ़ें: शादी के सपने दिखाती फिर 'रेप केस' की धमकी देकर करती थी लाखों की ठगी, जयपुर में आदमियों को फंसाने










