कांग्रेस का बड़ा फैसला: अब NSUI की कमान संभालेंगे सचिन पायलट से करीबी विनोद जाखड़, वरुण चौधरी को दी विदाई

NSUI National President Vinod Jakhar: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है, यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है.

ADVERTISEMENT

विनोद जाखड़
विनोद जाखड़
Google CTA

NSUI National President Vinod Jakhar: कांग्रेस पार्टी ने अपने छात्र संगठन एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) में बड़ा बदलाव किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार पार्टी अध्यक्ष ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.