RBSE 12th 2024 topper: ट्रक ड्राइवर की बेटी शिवानी ने 12वीं में पाए इतने नंबर, चौंकाने वाली मार्कशीट आई सामने
rbse result 2024 topper marksheet : राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में साइंस स्ट्रीम की छात्रा शिवानी त्यागी ने 99 % अंक हासिल किया है. शिवानी धौलपुर की रहने वाली हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE Rajasthan Board 12th result 2024) का 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद एक से बढ़कर एक कहानियां सामने आ रही हैं. उन्हीं में से है धौलपुर के ट्रक ड्राइवर की बेटी की कहानी. पिता को कड़ा संघर्ष करता देख बेटी ने पढ़ाई पर पूरा जोर लगा दिया. कुछ बनकर मां-पिता को बेहतर जिंदगी देने का संपना संजोए शिवानी त्यागी (rbse result 2024 topper Shivani tyagi marksheet) ने RBSE 12वीं की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से दी. रिजल्ट (RBSE result 2024) घोषित होने के बाद 99% नंबर लाकर धौलपुर और राजस्थान का मान बढ़ा दिया.