बहरोड़ की डॉ. भावना यादव का उदेश से था लव अफेयर...हत्याकांड में पुलिस को पता लगी नई चौंकाने बातें! आरोपी गिरफ्तार
Dr. Bhavna Yadav Behror Case: राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के अनंतपुरा गांव में रहने वाली डॉ भावना यादव उम्र 25 साल की मौत के मामले में हिसार पुलिस ने आरोपी उदेश यादव (30) को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Dr. Bhavna Yadav Behror Case
Dr. Bhavna Yadav Behror Case: राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले के अनंतपुरा गांव में रहने वाली डॉ भावना यादव उम्र 25 साल की मौत के मामले में हिसार पुलिस ने आरोपी उदेश यादव (30) को गिरफ्तार किया है. उदेश भावना को अस्पताल में भर्ती करने के बाद फरार हो गया था. उसका फोन भी बंद था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. पुलिस ने उदेश के कमरे से पेट्रोल की बोतल, जले हुए कपड़े व अन्य सामान बरामद किया था. पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था. साल 2018 में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी.