कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कौन हैं? प्रदेश प्रभारी रंधावा ने दिया ये बड़ा इशारा
sukhjinder randhawa gave big hint for congress first list: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों (Congress First List) की पहली लिस्ट की सुगबुगाहट है. बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई है. किन नेताओं को टिकट मिलेगा और किनका टिकट कटेगा, इस […]

sukhjinder randhawa gave big hint for congress first list: राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों (Congress First List) की पहली लिस्ट की सुगबुगाहट है. बुधवार को दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई है. किन नेताओं को टिकट मिलेगा और किनका टिकट कटेगा, इस बात की चर्चा जोरों पर है. इस बीच दौसा में प्रियंका गांधी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पहली लिस्ट में उम्मीदवारों के नामों को लेकर बड़ा इशारा किया है.
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “अगले एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी. ये लिस्ट बीजेपी की पहली लिस्ट के मुकाबले दोगुनी होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जिनको टिकट मिलेगा उन्हें अधिकतर को पता है.”
प्रियंका की रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर
सुखजिंदर सिंह रंधावा बुधवार को मंत्री ममता भूपेश के साथ दौसा के कांदोली गांव में पहुंचे और प्रियंका गांधी की रैली स्थल का जायजा लिया. 20 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही वादाखिलाफी यात्रा के तहत दौसा के कांदोली में ERCP को लेकर रैली होगी. इस रैली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होगी. ऐसे में प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है.
बीजेपी की चाल में नहीं फंसे कांग्रेसी विधायक: रंधावा
दौसा में प्रदेश प्रभारी रंधावा ने यह भी कहा कि भाजपा पैसे का प्रलोभन देकर सरकार गिराने का काम करती है. क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसी तरह सरकार गिराई थी और राजस्थान में भी प्रयास किया गया था. लेकिन राजस्थान में कांग्रेस के विधायक भ्रष्टाचारी नहीं हैं और ना ही इन बीजेपी वालों के चाल में फंसे हैं. वे पार्टी के साथ रहे थे.
यह भी पढ़ें...
यह भी पढ़ें: CEC की बैठक में पायलट क्यों नहीं, गहलोत का था दबाव? BJP के अमित मालवीय ने उठाया सवाल










