आखिर क्यों मनोज मीणा ने की दीया कुमारी को CM बनाने की मांग? भजनलाल शर्मा को दे डाली ये चेतावनी

राजस्थान में महिलाओं को आरक्षण (Women Reservation) के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरकर भजनलाल सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान की कुछ सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के खिलाफ युवा सड़कों पर उतरकर भजनलाल सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. मंगलवार को भी युवा शक्ति एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष मनोज मीणा (Manoj Meena) के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया.