फिरोजाबाद: विवादों के बीच ASP अनुज चौधरी का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में जलालपुर प्रधान मुल्तान सिंह को लगी गोली
फिरोजाबाद में एएसपी अनुज चौधरी के नेतृत्व में हुई पुलिस मुठभेड़ में आपराधिक इतिहास वाले ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह को गोली लगी है; संभल हिंसा मामले में एफआईआर के आदेशों के बीच अनुज चौधरी का यह बड़ा एक्शन सुर्खियों में है.
ADVERTISEMENT

ASP अनुज चौधरी
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक ग्राम प्रधान को गोली लगी है. यह एनकाउंटर चर्चाओं में रहने वाले एएसपी (ASP) अनुज चौधरी की टीम द्वारा किया गया है. पुलिस के मुताबिक, जलालपुर के ग्राम प्रधान मुल्तान सिंह और पुलिस के बीच शिकोहाबाद क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया.
