Jaipur: क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश, नाबालिग ने एक महिला के साथ कर दिया खौफनाक कांड
ADVERTISEMENT
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नाबालिग ने एक महिला की निर्मम हत्या कर दी. जयपुर के गोनेर रोड पर स्थित गौरव वाटिका कॉलोनी में इस वारदात को अंजाम दिया गया.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नाबालिग ने एक महिला की निर्मम हत्या कर दी. जयपुर के गोनेर रोड पर स्थित गौरव वाटिका कॉलोनी में इस वारदात को अंजाम दिया गया. जब पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस के मुताबिक मकान मालकिन की हत्या करने वाले वाले किराएदार 'क्राइम पेट्रोल' टीवी सीरियल देखकर हत्या की साजिश रची थी. जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़का इसमें पैदल चलता हुआ नजर आ रहा है.