Rajkumar Roat vs Madan Dilawar: ब्लड सैंपल लेकर पहुंचे सांसद रोत तो दिलावर का बयान- आदिवासियों का करते हैं सम्मान

ADVERTISEMENT

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासी समाज को लेकर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत और दिलावर इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं.

Google CTA

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासी समाज को लेकर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है. बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत और दिलावर इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं. दिलावर के डीएनए सैंपल की जांच के बयान के विरोध में रोत उनके आवास पहुंचे और उन्होंने डीएनए के लिए ब्लड सैंपल देने का प्रयास किया. हालांकि उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से अपना ब्लड सैंपल सौंपा. जब सांसद अपने समर्थकों के साथ दिलावर (Madan Dilawar) के आवास के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने विधानसभा के आगे ही रोक दिया. यहीं पर राजकुमार रोत ने पुलिस के हाथ अपना ब्लड सैंपल सौंपा.