जनेश्वर मिश्र पार्क घूमे बिना अधूरी है लखनऊ की यात्रा, जानें प्रवेश शुल्क समेत अन्य जानकारी
यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. साफ-साफ़ कहा जाए तो इस पार्क से लखनऊ की खूबसूरती और बढ़ जाती है. तो चलिए इस पार्क के बारे में और अच्छे से जानते हैं.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में घूमने के लिए जगहों की कमी नहीं है. यहां एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है एशिया का सबसे बड़ा पार्क भी लखनऊ में है. तो अगर आप लखनऊ घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो जनेश्वर मिश्र पार्क को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें. यह एशिया का सबसे बड़ा शहरी पार्क है और लखनऊ का मुख्य आकर्षण है. यह पार्क हरे-भरे पेड़ों, लताओं और फूलों से भरा हुआ है. यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. साफ-साफ़ कहा जाए तो इस पार्क से लखनऊ की खूबसूरती और बढ़ जाती है. तो चलिए इस पार्क के बारे में और अच्छे से जानते हैं.