उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर क्यों है इतना खास? जानिए, मंदिर से जुड़े रहस्यों के बारे में
धार्मिक मान्यताओं के लिए मशहूर उज्जैन में 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकाल मंदिर स्थित है. बाबा महाकाल के इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां दूषण नामक राक्षस का वध कर अपने भक्तों की रक्षा की थी, जिसके बाद भक्तों के निवेदन के बाद भोलेबाबा यहां विराजमान हुए थे.
ADVERTISEMENT

धार्मिक मान्यताओं के लिए मशहूर उज्जैन में 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकाल मंदिर स्थित है. बाबा महाकाल के इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से हर साल लाखों की संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं. इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां दूषण नामक राक्षस का वध कर अपने भक्तों की रक्षा की थी, जिसके बाद भक्तों के निवेदन के बाद भोले बाबा यहां विराजमान हुए थे. इस मंदिर की खास बात यह है कि यह एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जो दक्षिणमुखी है. मान्यता यह भी है कि महाकाल के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.