खैरथल तिजारा के नीले ड्रम वाले मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पत्नी सुनीता और प्रेमी जितेंद्र को किया गिरफ्तार
Rajasthan Crime News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में हुए हंसराज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. इस मामले में अब पुलिस ने पत्नी सुनीता और प्रेमी जितेंद्र को बच्चों के साथ अलवर के रामगढ़ इलाके के ईंट भट्ठे से हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Crime News
Rajasthan Crime News: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में हुए हंसराज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में हत्या के बाद से बाद से फरार चल रही हंसराज की पत्नी सुनीता और मकान मालिक के बेटे जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि ये दाेनों यहां पर काम की तलाश में पहुंचे थे.