राहुल गांधी द्वारा EC पर 'वोट चोरी' के आरोपों पर क्या है जनता की राय? वोट वाइब सर्वे के नतीजे आए सामने
Rahul Gandhi on Vote Chori: राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर जनता की राय सामने आई. वोट वाइब सर्वे में 48% लोगों ने आरोप को गंभीर बताया, 27% ने कहा निराधार.
ADVERTISEMENT

वोट वाइब सर्वे में जनता ने राहुल गांधी के आरोप पर अपनी राय रखी(फाइल फोटो)
पूरे देश में फिलहाल एक ही मुद्दा चल रहा है और वो है 'वोट चोरी' का. इसी महीने राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता कर बोला था कि देश में फर्जी वोटिंग हो रही है. साथ ही राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनाव में बड़ी धांधली का भी आरोप लगाया था. इस मुद्दे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है. इसी बीच राहुल गांधी ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा का ऐलान किया.