'भूतों का गढ़' कहलाता है राजस्थान का भानगढ़ किला, घूमने जाने से पहले जान लें ये बातें!

कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद, भानगढ़ किले में आत्माएं जाग जाती हैं. किले के अंदर घूमने वाले लोगों को अजीबोगरीब अनुभव होते हैं, जैसे कि अदृश्य शक्तियों द्वारा छुआ जाना, अजीब आवाजें सुनना, और परछाइयां देखना. हालांकि, किले में कई मंदिर भी है जिसमे भगवान सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी और केशव राय के मंदिर प्रमुख मंदिर हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

राजस्थान के अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित भानगढ़ किला, अपनी भव्यता और भयानक कहानियों के लिए जाना जाता है. 17वीं शताब्दी में निर्मित यह किला, 'भूतों का गढ़' के नाम से कुख्यात है. यह किला जयपुर जिले से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित है. कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद, भानगढ़ किले में आत्माएं जाग जाती हैं. किले के अंदर घूमने वाले लोगों को अजीबोगरीब अनुभव होते हैं, जैसे कि अदृश्य शक्तियों द्वारा छुआ जाना, अजीब आवाजें सुनना, और परछाइयां देखना. आपको बता दें, किले में कई मंदिर भी है जिसमे भगवान सोमेश्वर, गोपीनाथ, मंगला देवी और केशव राय के मंदिर प्रमुख मंदिर हैं. इन मंदिरों की दीवारों और खम्भों पर नक्काशी की गई है.