प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है बिहार का राज राजेश्वरी देवी मंदिर, यहां पूरी होती है हर किसी की मुरादें
मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित माता षोडशी हर व्यक्ति की मुरादें पूरी करती हैं. जिसके कारण यहां सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता हैं. अगर आप भी यहां माता के दर्शन के लिए आना चाहते हैं तो...
ADVERTISEMENT

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में रमणा रोड पर स्थित राज राजेश्वरी देवी मंदिर को बिहार के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता हैं. खास बात ये है कि इस मंदिर में जो मां आदिशक्ति की षोडशी स्वरूप की प्रतिमा विराजमान है, वो सोने की है. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित माता षोडशी हर व्यक्ति की मुरादें पूरी करती हैं. जिसके कारण यहां सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता हैं. अगर आप भी यहां माता के दर्शन के लिए आना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए राज राजेश्वरी देवी मंदिर से जुड़ी सारी जानकारियों से रूबरू कराते हैं.