UIDAI का बड़ा एक्शन! 2.5 करोड़ लोगों के आधार नंबर हमेशा के लिए बंद, ये है वजह!
UIDAI ने धोखाधड़ी और सरकारी योजनाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए 2.5 करोड़ मृतकों के आधार नंबर डिलीट कर दिए हैं. साथ ही एक नया आधार ऐप भी पेश किया गया है.

1/5
देश में आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने करीब 2.5 करोड़ आधार नंबरों को हमेशा के लिए बंद कर दिया है. ये सभी आधार कार्ड उन लोगों के थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है. इसका सीधा मकसद मृतकों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी और सरकारी पैसों की चोरी को रोकना है.

2/5
क्यों हटाया गया आधार डेटा?
UIDAI ने बताया कि डेटा को एकदम सही और अपडेट रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था. अक्सर किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार नंबर एक्टिव रहता है, जिसका फायदा उठाकर जालसाज सरकारी योजनाओं का गलत लाभ लेते हैं. अब इन नंबरों के हटने से केवल असली और जीवित लोगों का डेटा ही सिस्टम में रहेगा.

3/5
बायोमेट्रिक लॉक से बढ़ी सुरक्षा
पहचान चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए UIDAI ने नई सेवाएं शुरू की हैं. अब कोई भी आम आदमी अपने आधार कार्ड के बायोमेट्रिक (जैसे फिंगरप्रिंट) को खुद ही लॉक या अनलॉक कर सकता है. इसके लिए आप आधार पोर्टल या ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी मर्जी के बिना कोई भी आपके आधार का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

4/5
नया आधार ऐप: घर बैठे होंगे सारे काम
- UIDAI ने एक नया और एडवांस आधार ऐप भी लॉन्च किया है. यह आईफोन और एंड्रॉयड दोनों पर उपलब्ध है. इस ऐप की खास बातें नीचे दी गई हैं:
पता बदलना हुआ आसान: अब घर का पता अपडेट करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, सीधे ऐप पर डॉक्यूमेंट अपलोड करके यह काम हो जाएगा.
- पूरे परिवार का आधार एक जगह: आप ऐप में अपने साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों का आधार भी जोड़ सकते हैं. एयरपोर्ट या सफर के दौरान अब हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं होगी.
- सिंगल क्लिक लॉक: अपनी सुरक्षा के लिए आप एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक लगा सकते हैं.

5/5
ऐप में लॉगइन करने का तरीका: नया ऐप इस्तेमाल करना बहुत आसान है. सबसे पहले ऐप इंस्टॉल करें, अपना आधार नंबर डालें और फिर मोबाइल पर आए OTP को भरें. इसके बाद सुरक्षा के लिए 'फेस ऑथेंटिकेशन' (चेहरा दिखाना) होगा और अंत में आपको 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन सेट करना होगा.











