इंस्टा एडिक्शन से परेशान हैं? ये 3 Hidden Features बदल देंगे आपका एक्सपीरियंस

social share
google news
1.

1/6

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि इंस्टाग्राम खोलते ही समय कैसे उड़ जाता है, पता ही नहीं चलत तो आप अकेले नहीं हैं. आज के दौर में ज्यादातर लोग इसी आदत से जूझ रहे हैं. कभी रील्स देखते-देखते एक घंटा निकल जाता है, तो कभी नोटिफिकेशन काम के बीच ध्यान भटका देते हैं. लेकिन अच्छी बात ये है कि इंस्टाग्राम में कुछ ऐसे छुपे हुए फीचर्स हैं, जिनकी मदद से आप खुद इंस्टा को कंट्रोल कर सकते हैं, न कि इंस्टा आपको.
 

2.

2/6

दरअसल, इंस्टाग्राम सिर्फ टाइम पास का ऐप नहीं रह गया है. लोग इससे काम भी कर रहे हैं, सीख भी रहे हैं और कमाई भी. ऐसे में अगर सही सेटिंग्स पता हो तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से कंटेंट देख सकते हैं और बेवजह स्क्रॉलिंग से बच सकते हैं.
 

3.

3/6

Quiet Mode: अगर आपको लगता है कि इंस्टाग्राम की नोटिफिकेशन हर वक्त परेशान करती रहती हैं चाहे पढ़ाई हो, ऑफिस का काम या फिर थोड़ा सा दिमाग को आराम देना तो Quiet Mode आपके काम का फीचर है. इसे ऑन करते ही नोटिफिकेशन अपने आप बंद हो जाती हैं. इतना ही नहीं, लोग यह भी नहीं देख पाते कि आप ऑनलाइन हैं और अगर कोई DM करता है, तो उसे ऑटोमैटिक रिप्लाई चला जाता है. इससे बिना किसी को नाराज़ किए आप खुद को ब्रेक दे सकते हैं.
 

4.

4/6

Hidden Words: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा दिक्कत स्पैम और बेकार कमेंट्स से होती है. फेक गिवअवे, अजीब शब्द या नेगेटिव बातें मूड खराब कर देती हैं. ऐसे में Instagram का Hidden Words फीचर काफी काम का है. इसमें आप उन शब्दों को जोड़ सकते हैं, जिन्हें आप अपने कमेंट सेक्शन में नहीं देखना चाहते. इसके बाद इंस्टाग्राम खुद ही ऐसे कमेंट्स को छुपा देगा. न बार-बार डिलीट करने की जरूरत, न ही बहस का झंझट.
 

5.

5/6

Mute Without Unfollowing: कई बार ऐसा होता है कि किसी की पोस्ट या स्टोरी बार-बार दिखने लगती है, लेकिन उसे अनफॉलो करना भी ठीक नहीं लगता. ऐसे में Mute फीचर एकदम परफेक्ट है. आप उस अकाउंट की पोस्ट, स्टोरी या दोनों म्यूट कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि सामने वाले को इसकी भनक भी नहीं लगती. आपका फीड भी साफ और दिमाग भी हल्का.
 

6.

6/6

सही इस्तेमाल से बदलेगा एक्सपीरियंस- इन छोटे-छोटे फीचर्स का सही तरीके से इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम को काफी हद तक अपने कंट्रोल में रखा जा सकता है. जब नोटिफिकेशन कम हों, बेकार कमेंट्स नजर न आएं और फीड आपकी पसंद का हो, तो सोशल मीडिया बोझ नहीं लगता. आज के समय में जरूरत इस बात की है कि हम ऐप्स का इस्तेमाल करें, न कि ऐप्स हमें इस्तेमाल करें. इंस्टाग्राम के ये छुपे फीचर्स इसी दिशा में एक अच्छा कदम साबित हो सकते हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp