Surya Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में सूर्य-राहु का महामिलन, 13 फरवरी से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

social share
google news
1

1/6

13 फरवरी से ग्रहों की चाल बदलने वाली है. ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु मौजूद हैं. सूर्य और राहु का यह मेल ज्योतिष में बहुत खास माना जा रहा है. इसका सबसे शुभ असर 4 राशियों पर पड़ेगा, जिन्हें अचानक धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है.
 

2

2/6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा का प्रतीक है, वहीं राहु अचानक होने वाली घटनाओं का कारक है. जब ये दोनों ग्रह शनि की राशि कुंभ में मिलेंगे, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. खासतौर पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए यह समय वरदान साबित हो सकता है.

3

3/6

1. मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए यह युति खुशियां लेकर आ रही है. अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे थे, तो अब पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और पुराने निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है.

2

4/6

2. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों को कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी. फालतू के खर्चों पर लगाम लगेगी और व्यापार में नई शुरुआत के लिए यह सबसे अच्छा समय है. आपके रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होंगे और परिवार में खुशहाली आएगी.

3

5/6

3. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे. अगर आपका कोई पुराना निवेश घाटे में चल रहा था, तो वह अब मुनाफे में बदल सकता है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा जो भविष्य में काम आएंगे.

4

6/6

4. कुंभ राशि (Aquarius) चूंकि यह युति कुंभ राशि में ही बन रही है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. आपको अचानक धन मिल सकता है. परिवार में पैसों को लेकर चल रहे झगड़े खत्म होंगे. साथ ही, अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp