PF बैलेंस चेक करना हो गया है आसान, एक SMS भेज बिना इंटरनेट के पता करें खाते का रकम, जानें प्रोसेस
अब PF बैलेंस चेक करना बेहद आसान हो गया है. आप सिर्फ एक SMS भेजकर बिना इंटरनेट के अपने खाते में जमा रकम, योगदान और ब्याज की जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।

1/6
क्या आपको पता है कि आपके पीएफ (Provident Fund) खाते में इस समय कितनी रकम जमा है? हैरानी की बात यह है कि बड़ी संख्या में लोग अपने EPF बैलेंस से अनजान रहते हैं.

2/6
कई लोगों को लगता है कि बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल है लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप चाहें तो सिर्फ कुछ सेकंड में, बिना इंटरनेट के भी अपने PF खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं.

3/6
EPFO (Employee Provident Fund Organisation) ने एक बेहद आसान SMS सुविधा दी है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलें और नया SMS टाइप करें.

4/6
मैसेज में EPFOHO लिखें, फिर स्पेस देकर अपना 12 अंकों का UAN नंबर दर्ज करें. इसके बाद एक और स्पेस दें और अपनी पसंद की भाषा का कोड लिखें- जैसे हिंदी के लिए HIN, अंग्रेजी के लिए ENG और मराठी के लिए MAR.

5/6
अब इस SMS को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर* से भेज दें. कुछ ही देर में आपको एक मैसेज मिलेगा, जिसमें आपके PF का मौजूदा बैलेंस, हालिया योगदान (contribution) की जानकारी और ब्याज (interest) जमा हो रहा है या नहीं सब कुछ बताया जाएगा.

6/6
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपका UAN नंबर आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए. अगर ये लिंक नहीं है, तो पहले इसे अपडेट कर लें. PF बैलेंस जानने के लिए अब न तो इंटरनेट की जरूरत है और न ही किसी लंबी प्रक्रिया की. ऐसे में अगर आपने अभी तक अपना EPF बैलेंस चेक नहीं किया है, तो तुरंत करें और अपनी जमा पूंजी की जानकारी रखें.











