इन 7 स्टेप्स को फॉलो कर घर बैठे ऐसे करें Driving Licence अप्लाई, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Driving Licence Online Apply: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान है. परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट के जरिए केवल 7 आसान स्टेप्स में आप लर्निंग और पक्के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- न्यूज तक
Driving Licence Online Apply: भारत में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) एक अनिवार्य दस्तावेज है, जो वाहन चलाने की कानूनी अनुमति प्रदान करता है. अब डिजिटल युग में, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना बेहद आसान और सुविधाजनक हो गया है. भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे लर्निंग लाइसेंस (Learner’s Licence) और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (Permanent Driving Licence) के लिए आवेदन कर सकते हैं. तो आइए जानते है इसके लिए क्या है पूरी प्रक्रिया...