फ्लाइट, होटल और खाना...IRCTC लेकर आया हेरिटेज टूर पैकेज, सिर्फ ₹45,000 में शुरू, जानें पूरी डिटेल

IRCTC ने लखनऊ से हवाई मार्ग से शुरू होने वाले 06 रात और 07 दिन के "उदयपुर टू जैसलमेर-राजस्थान हेरिटेज टूर पैकेज" की ऐलान किया है. इसके तहत पर्यटकों को उदयपुर की झीलों और महलों, माउंट आबू के प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर, जोधपुर के मेहरानगढ़ किले और जैसलमेर के थार डेजर्ट कैंप जैसी शाही धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत की सैर कराई जाएगी.

ADVERTISEMENT

IRCTC tourism
IRCTC टूर पैकेज (Photo: Unsplash)
Google CTA

IRCTC एक नया हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. नॉर्दर्न रीजन लखनऊ मंडल की ओर से यह पैकेज "उदयपुर टू जैसलमेर – राजस्थान हेरिटेज रूट" नाम से पेश किया गया है. इस पैकेज के तहत यात्रियों को राजस्थान की शाही विरासत और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी. इस दाैरान यात्रियों को उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर और जैसलमेर शहरों में धुमाया जाएगा. IRCTC के मुताबिक ये टूर पैकेज 06 रात और 07 दिन का होगा और इसकी शुरुआत 24 नवम्बर 2025 से की जाएगी. इस दौरान पर्यटक राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, रेगिस्तानी सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहरों का अनुभव कर सकेंगे.