PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो फंस जाएंगे आपके पैसे
PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जून 2025 में आने वाली है. किसानों को समय पर किस्त पाने के लिए e-KYC, बैंक खाते, भूमि सत्यापन और पात्रता जैसी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना बेहद जरूरी है.
ADVERTISEMENT

Representational Image
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
20वीं किस्त जून 2025 में आने की संभावना है.
फर्जी कॉल और वेबसाइट से रहें सतर्क.
नए किसान आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है. फिलहाल इस योजना की 19 किस्त जारी हो चुकी है और 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है, जिसका लाखों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह किस्त सुनिश्चित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाना जरूरी है, ताकि आपके खाते में 2,000 रुपये की राशि बिना फंसे समय पर पहुंच सकें.