1 मार्च से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, सिम कार्ड को लेकर सरकार ने लिया ये सख्त फैसला

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 मार्च 2026 से WhatsApp, Telegram और Signal चलाने के नियम बदल रहे हैं. अब जिस नंबर से ऐप बना है, उस सिम का फोन में होना अनिवार्य होगा. सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से मना कर दिया है. सुरक्षा के लिहाज से अब डेस्कटॉप वर्जन भी हर 6 घंटे में लॉग-आउट होगा.

ADVERTISEMENT

WhatsApp
WhatsApp
google news

WhatsApp SIM Binding Rule: अगर आप भी मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp), टेलीग्राम (Telegram) या सिग्नल (Signal) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 'सिम बाइंडिंग' (SIM Binding) के नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी. इसकी समय-सीमा (Deadline) बढ़ाने से इनकार करते हुए सरकार ने 1 मार्च 2026 से इसे अनिवार्य रूप से लागू करने का फैसला किया है.