UP: पत्नी की हत्या कर तमंचा लेकर 6 घंटे छत पर बैठा रहा पति, अगला टागरेट थे मासूम बच्चे, पुलिस का भी घूम गया दिमाग

रामपुर में पति ने अपनी पत्नी को रसोई में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर छत पर चढ़कर 6 घंटे तक पुलिस को धमकाता रहा. पुलिस ने समझा-बुझाकर आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया और तीनों बच्चों की जान बचाई.

ADVERTISEMENT

पति ने अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या
पति ने अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या
google news

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रायपुर गांव में एक आम सुबह अचानक खून और चीखों से भरा क्राइम सीन बन गया. रसोई में बच्चों के लिए खाना बना रही महिला की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर छत पर घंटो बैठकर पुलिस को चुनौती देने लगा. यह पूरा घटनाक्रम किसी थ्रिलर कहानी से कम नहीं था लेकिन यह सच्चाई थी जिसे पूरा गांव अपनी आंखों से देख रहा था.