हिंदू बॉयफ्रेंड की मौत की झूठी अफवाह सुनते ही जोया ने भी छोड़ दी दुनिया, हैरान कर देगी मेरठ की ये प्रेम कहानी

मेरठ के खरखौदा में अलग समुदायों से जुड़े प्रेम संबंध के बीच झूठी अफवाह ने 15 साल की जोया की जान ले ली. प्रेमी के मरने की गलत खबर सुनकर उसने खुदकुशी कर ली जबकि दीपांशु उस समय जिंदा था और इलाज चल रहा था.

ADVERTISEMENT

एक अफवाह ने ले ली जिंदगी
एक अफवाह ने ले ली जिंदगी
Google CTA

मेरठ के खरखौदा गांव में दो घरों के बीच चल रही दोस्ती ने ऐसा मोड़ लिया कि गांव मातम में डूब गया. गांव के दीपांशु और उसी गांव की 15 साल की लड़की जोया (बदला हुआ नाम) बचपन से ही एक-दूसरे के घर आते-जाते थे. धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. जोया नाबालिग थी लेकिन वह दीपांशु से शादी करने का सपना देखने लगी थी.