UP: जौनपुर में बड़ा सड़क हादसा, अयोध्या से काशी जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत और 9 घायल!
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी एक लग्जरी स्लीपर बस का दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा इस हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के समय बस में कुल 50 श्रद्धालु सवार थे.
ADVERTISEMENT

UP के जौनपुर में हादसे का शिकार हुई बस (Photo: ITG)
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक लग्जरी स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि बस छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए अयोध्या से वाराणसी जा रही थी. लेकिन इस बीच बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 श्रद्धालु सवार थे.
