75 साल के बुजुर्ग ने दोस्त की 14 साल की बेटी को किया प्रेग्नेंट? ऐसे खुला मामला
यूपी में 75 साल के बुजुर्ग बिसंबर दयाल ने दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगा है. प्रसाद के बहाने बुलाकर उसने यह घिनौना अपराध किया. पांच महीने बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला खुला.
ADVERTISEMENT

up
उत्तर प्रदेश के औरैया से आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया. यहां 75 साल के एक बुजुर्ग पर अपने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता पांच महीने की गर्भवती हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.