लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, डिंपल यादव समेत 151 यात्री सुरक्षित
लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह इंडिगो की फ्लाइट में एक तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हादसा टल गया. इस दाैरान फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत सभी 151 यात्री सवार थे.
ADVERTISEMENT

लखनऊ में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
लखनऊ एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया. यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद यह फैसला लिया गया. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई. बताया जा रहा है कि इस विमान में सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री यात्री मौजूद थे.
