बरेली में घर पर हुई फायरिंग के बाद सामने आए एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी, घटना को लेकर किए कई खुलासे!
घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने माउजर से गोलियां चलाई थी. इसके साथ ही उन्होंने बेटी खुशबू पाटनी के बयान को लेकर भी सफाई दी है.
ADVERTISEMENT

Bareilly news
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के यूपी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस बीच अब उनके पिता जगदीश पाटनी सामन 'आज तक' से बात करते हुए घटना को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसके साथ ही अपनी बेटी खुशबू पाटनी के बयान एक बयान को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखने पर भी बयान दिया है.