Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, जानिए अब तक किस धाम में पहुंचे सबसे ज्यादा श्रद्धालु
Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल अब तक 8 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं. इसमें भी सबसे ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

चार धाम यात्रा 2025
Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में इस साल चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखेंने को मिल रहा है. चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन ऋषिकेश की तरफ से इस पर 16 मई को एक रिपोर्ट जारी की गई. रिपोर्ट के अनुसार अब तक 8 लाख 17 हजार 814 श्रद्धालु चारधामों के दर्शन लिए आ चुके हैं. बता दें कि अकेले शुक्रवार को ही 53,091 यात्री अलग अलग धामों में पहुंचे थे.