Bihar Chunav 2025: पहले फेज में 423 प्रत्याशी दागी, जानें किस पार्टी में सबसे ज्यादा? ADR की रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Bihar Election 2025 ADR report: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में दागी प्रत्याशियों की भरमार है। ADR रिपोर्ट के मुताबिक 1303 उम्मीदवारों में से 423 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 519 उम्मीदवार करोड़पति हैं. जानें राजद, भाजपा, जदयू समेत किस पार्टी में कितने दागी उम्मीदवार शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025 ADR report
Bihar Elections 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में सरगर्मियां तेज हो चुकी है. इसी बीच पहले चरण के उम्मीदवारों पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वॉच ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में पहले फेज के लिए मैदान में उतरे 1314 उम्मीदवारों में से 1303 उम्मीदवारों का उनके दिए गए शपथ पत्र का डिटेल्ड एनालिसिस किया गया है.
