बिहार विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी के साथ खेल करेंगे लालू-तेजस्वी? जानें क्या है इसके पीछे की पूरी रणनीति

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है. तेजस्वी यादव और लालू यादव की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को फंसाना चाहते हैं? गौरा बौराम सीट पर राजद उम्मीदवार अफजल अली खान और वीआईपी के संतोष सहनी के बीच तगड़ा पेंच फंसा है.

ADVERTISEMENT

बिहार चुनाव में लालू-तेजस्वी और मुकेश सहनी के बीच राजनीतिक खेल
बिहार चुनाव के बाद मुकेश सहनी के साथ हो सकता है खेल
google news

बिहार चुनाव से पहले भले ही महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित कर दिया, लेकिन अभी भी गठबंधन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. राजद के कई नेता अभी भी घटक दलों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं, हालांकि उन्हें पार्टी से हटाने का काम किया जा रहा है. बीते कल यानी 27 अक्टूबर को पार्टी ने 27 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है.