Bihar Election 2025: 'ललन सिंह के बाप का राज है...' तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री पर किया जुबानी हमला, वीडियो वायरल
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बीच जुबानी जंग ने माहौल गरमा दिया है. एक तरफ ललन सिंह के वीडियो में गरीबों को 'वोटिंग के दिन घर से न निकलने' की बात कही जा रही है, वहीं जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा- 'क्या ललन सिंह के बाप का राज है?'.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव ने ललन सिंह पर साधा निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति को अलग ही गरमा दिया है. सुबह-सुबह आरजेडी ने ललन सिंह का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कहते सुना गया था कि कुछ नेता हैं जिनको चुनाव के दिन घर से मत निकलने दीजिएगा. इसके बाद देर शाम तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कह रहे है कि, इनके बाप का राज है. फिलहाल इन दोनों वीडियो में चुनाव से पहले राज्य की सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.