बिहार में औद्योगिक क्रांति के लिए हो रही जमीन तैयार, 7 जिलों में जल्‍द होगी रोजगार की बारिश 

बिहार में 7 जिलों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण, इंडस्ट्रियल हब और कॉरिडोर का विकास. हजारों करोड़ निवेश से युवाओं को रोजगार के नए अवसर.

ADVERTISEMENT

Bihar News
प्रतीकात्मक तस्वीर
google news

बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने सात जिलों में बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे प्रदेश में निवेश के नए अवसर, बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक मजबूती की नई राह तैयार होगी. अधिग्रहित भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार और नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा.