बिहार में SIR के खिलाफ राहुल-तेजस्वी समेत विपक्ष का विरोध विधानसभा चुनाव में बनेगा बड़ा मुद्दा? जानें C वोटर सर्वे के ताजा नतीजे में
Bihar Elections 2025: C वोटर सर्वे में 60% लोगों ने माना कि बिहार में SIR प्रक्रिया विधानसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बनेगी, राहुल-तेजस्वी समेत विपक्ष आक्रामक.
ADVERTISEMENT

SIR के खिलाफ राहुल-तेजस्वी का विरोध चुनाव में बनेगा बड़ा मुद्दा
Bihar Elections 2025: बिहार में इस साल अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले है. हालांकि अभी तक इसी लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छठ पूजा के आसपास यह चुनाव हो सकते है. चुनावी साल के शुरूआत से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी जीत के लिए कई कोशिशें कर रहीं है. इसी बीच SIR(Special Intensive Revision) की प्रक्रिया शुरू हुई जिसपर विपक्ष ने सत्ता पक्ष और चुनाव आयोग की मंशा पर कई सवाल उठाए.